Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा हिंदू को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन

दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा हिंदू को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया . इस सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया था . जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए . श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहां की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर देश-विदेश में रहने वाले सभी सनातनियों में बहुत गुस्सा है. उन्होंने यज्ञ के माध्यम से सभी देवी देवताओं का आह्वान कर हिंदुओं को हिंसक बताने वाले राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है . ताकि वह देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान ना करें. श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि हिंसक वह कांग्रेसी नेता है जिन्होंने 1984 में दंगे करा कर हजारों बेगुनाह सिख भाइयों की हत्या की है. हिंसक वह है जिन्होंने राम मंदिर के लिए आंदोलन कर रहे निहत्ते राम भक्तों पर गोलियां चलाकर भक्तों को भून डाला है. श्याम सुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग है कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया जाए . राहुल गांधी पहले भी देश का अपमान न केवल देश में बल्कि विदेशों में जाकर कर चुके हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *