Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन की मांग राजेंद्र नगर हादसे में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन की मांग राजेंद्र नगर हादसे में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी भरने से जिन 3 छात्रों की जान गई इसे लेकर फेडरेशन आफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन ने चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग के साथ-साथ आए दिन सदर बाजार में दिल्ली जल बोर्ड व एमसीडी की लापरवाही से बारिशों का अपनी दुकानों के अंदर घुस जाता है और लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है इन्हीं मुद्दों को लेकर सदर बाजार के कुतुब रोड चौक पर दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड व एमसीडी के खिलाफ सैकड़ों व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारी अपने हाथों में बैनर लिए नारे लगा रहे थे। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करो, दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। साथ ही फेडरेशन के सदस्यों ने मार्केट में पड़े जगह-जगह कूड़े पर झाड़ू लगाकर सफाई की ओर दिखाई की एमसीडी द्वारा इसी प्रकार की कोई सफाई का प्रबंध नहीं किया जा रहा है।

इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा बड़े दुख की बातें जिस प्रकार राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में यह हादसा हुआ है वह बड़ा दर्दनाक है। इसमें जो भी दोषी अधिकारी है उनके खिलाफ फिर के कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि ऐसे हादसा अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही सदर बाजार में भी होती रहती है। सीवर लाइन सही से साफ न होने के कारण बारिशों का अपनी दुकानों के अंदर चला जाता है जिसमें शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं होती रहती हैं और व्यापारियों को लाखों रुपए के माल का नुकसान हो रहा है। लगता है अधिकारी और नेता सदर बाजार में किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं तभी वह कार्य करेंगे।
परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने बताया फेडरेशन की ओर से मंत्रियों से लेकर सभी अधिकारियों तक व्यापारियों की दिक्कतों को लेकर और बारिशों से जलभराव से होने वाले नुकसान व मुश्किलों को लेकर समय-समय पर अवगत कराया गया है। मगर व्यापारियों को मिला क्या हमेशा आश्वासन? अब तो हद हो चुकी है इसीलिए व्यापारियों को अब सड़कों पर उतर के विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

पम्मा व राकेश यादव ने बताया जगह-जगह जिंदगी के ढेर लगे रहते हैं। सफाई के नाम पर तो व्यापारियों के आंखों में धूल झोंक दी जाती है। जिससे आए दिन हमारे व्यापारी और कर्मचारी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और आए दिन इसी कारण सदर बाजार का व्यापार भी काम होता जा रहा है।
चौधरी योगेंद्र सिंह कमल कुमार, व दीपक मित्तल ने कहा करोड़ों रुपए का टैक्स देने के बावजूद भी सदर बाजार में दिल्ली सरकार, एमसीडी द्वारा सुविधा के नाम की कोई चीज नहीं शौचालय का इतना बुरा हाल है गंदगी सड़कों पर पड़ी रहती है। सदर बाजार थाना रोड पर एमसीडी की मिली भगत से चल रहा है अवैध पार्किंग माफिया रोड़ों के बीचों-बीच गाड़ियां लगा देता है जिसमें जाम बना रहता है। उसके कारण कई बार अपराधी घटनाएं भी होती हैं।
इस अवसर पर पवन खंडेलवाल, चौधरी योगेंद्र सिंह, दीपक मित्तल, सुधीर जैन, राजेन्द्र शर्मा, कमल कुमार , सुरेंदर महेंद्र, कन्हैया लाल, राजकुमार, सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *