Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Robert Redford: हॉलीवुड लिजेंड और ऑस्कर विजेता एक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 साल की उम्र में निधन

Robert Redford
Robert Redford: हॉलीवुड लिजेंड और ऑस्कर विजेता एक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 साल की उम्र में निधन

Robert Redford: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। जानें उनकी लाइफ, करियर और फिल्मों के बारे में विस्तार से।

Robert Redford: हॉलीवुड इंडस्ट्री ने खोया एक सितारा

हॉलीवुड सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेता एक्टर Robert Redford अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 16 सितंबर को यूटा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। रॉबर्ट 89 साल के थे और लगभग 60 साल के शानदार करियर के दौरान उन्होंने अभिनय, निर्देशन और सामाजिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई।

Robert Redford Dead: Oscar Winner, Sundance Founder Was 89

Robert Redford का शानदार फिल्मी करियर

रेडफोर्ड का नाम हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिजेंड्री एक्टर्स में लिया जाता है।

  • 1967 में उन्होंने ‘Barefoot in the Park’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।

  • 1969 की फिल्म ‘Butch Cassidy and the Sundance Kid’ से उन्हें पहचान मिली।

  • 1973 की ‘The Sting’, 1976 की ‘All the President’s Men’, और 1980 की ‘Ordinary People’ उनकी करियर-डिफाइनिंग फिल्मों में गिनी जाती हैं।

  • उनकी आखिरी स्क्रीन उपस्थिति Marvel Studios की ‘Avengers: Endgame’ (2019) में थी।

Robert Redford dies at 89 | AP News

डायरेक्टर और निर्माता के रूप में योगदान

  • रेडफोर्ड ने लगभग 50 फिल्मों का निर्माण किया।

  • उनकी आखिरी प्रोडक्शन साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘Dark Winds’ थी।

  • 2002 में उन्हें उनके योगदान के लिए Academy Award (Honorary Oscar) से सम्मानित किया गया।

सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक

Robert Redford सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि SunDance Film Festival के संस्थापक भी थे। यह फेस्टिवल आज नए फिल्म मेकर्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

समाज के लिए योगदान

रेडफोर्ड पर्यावरण संरक्षण और LGBTQ अधिकारों के लिए भी सक्रिय रहे। उन्होंने कला के साथ-साथ समाज में बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया।

Robert Redford का जाना हॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपनी फिल्मों, निर्देशन और SunDance Film Festival के जरिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका नाम हमेशा हॉलीवुड के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज रहेगा।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें