Punjab : बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार ने लगाये हेल्थ कैंप, पहले दिन 51 हज़ार लोग आए

Chandigarh News : पंजाब में बाढ़ के बाद हालात मुश्किल थे, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 2303 गांवों में विशेष स्वास्थ्य अभियान शुरू किया है, जिसमें अब तक 2016 गांवों में हेल्थ कैंप लगाकर 51,612 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है और उन्हें मौके पर ही इलाज और दवाइयां दी गई हैं।

इस अभियान में आशा वर्कर्स ने घर-घर जाकर 1,32,322 परिवारों की सेहत की जांच की है और जरूरतमंदों को दवाइयां और मेडिकल किट दी गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ साफ-सफाई और बीमारी रोकने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक 1,861 गांवों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच हुई है और 2,163 घरों में लार्वा मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई है।

सरकार का यह स्वास्थ्य मिशन अब सिर्फ सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक बन गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और उनकी सेहत और सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img