Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Road Rage Attack: कार से बाइक टच होने पर विवाद, दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला

Road Rage Attack: कार से बाइक टच होने पर विवाद, दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में कार से बाइक टच होने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रशांत कुंदन और पुनीत भारद्वाज एक ढाबे पर खाना खाने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टच हो गई। इस बात को लेकर बाइक सवार युवकों और कार सवार लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि कार सवार पक्ष ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया। हमले में प्रशांत और पुनीत घायल हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग कार में बैठकर मौके से जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ितों का आरोप है कि कार्रवाई के लिए उन्हें देर रात तक थाने और पुलिस चौकी के चक्कर काटने पड़े। हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने दोनों घायल युवकों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में शामिल लोगों की भूमिका और मारपीट की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें