Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Road Accident: नोएडा में कार की टक्कर से रेहड़ी संचालक की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ केस

Road Accident: नोएडा में कार की टक्कर से रेहड़ी संचालक की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ केस

नोएडा के सेक्टर-50 में महागुन मैपल सोसाइटी के पास सड़क हादसे में एक रेहड़ी संचालक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी में टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी संचालक अशरफ शाह उर्फ मन्नक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अशरफ की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सोमवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदायूं के रमजानपुर निवासी इम्तियाज शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई अशरफ शाह उर्फ मन्नक होशियारपुर गांव में रहकर सेब की रेहड़ी लगाता था। शनिवार दोपहर वह अपनी रेहड़ी लेकर कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान महागुन मैपल सोसाइटी के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी रेहड़ी में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि अशरफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अशरफ को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अशरफ की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान अशरफ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सेक्टर-49 थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर सोमवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने और आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में अशरफ की रेहड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें