Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चलती SUV में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चलती SUV में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार दोपहर 130 मीटर चौड़ी सड़क पर चलती एसयूवी में अचानक आग लग गई। घटना सेक्टर-12 के पास हुई। आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एसयूवी काफी हद तक जल गई।

सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर 130 मीटर चौड़ी रोड पर सेक्टर-12 के समीप एक एसयूवी सड़क पर चल रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर चालक ने तत्काल गाड़ी को साइड में रोका और बाहर निकल गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दमकलकर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक वाहन काफी जल चुका था। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस के अनुसार हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें