Road Accident: बाइक की बुग्गी से भिड़ंत, चालक की मौत

Road Accident: बाइक की बुग्गी से भिड़ंत, चालक की मौत

नोएडा। जेवर-झाझर मार्ग पर कलूपुरा गांव के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क पर चल रही बुग्गी से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गांव मुठरह निवासी 35 वर्षीय प्रताप सिंह गुरुवार शाम किसी काम से बाइक पर सवार होकर अपने गांव से झाझर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कलूपुरा गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक की एक बुग्गी से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को तत्काल उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की इच्छा के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक तौर पर बाइक और बुग्गी की टक्कर को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

 


 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img