Drug Smuggling: महिला तस्कर की निशानदेही पर 21.2 किलो गांजा बरामद

Drug Smuggling: महिला तस्कर की निशानदेही पर 21.2 किलो गांजा बरामद

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई महिला आरोपी की निशानदेही पर 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये है।

थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय से स्वीकृत पुलिस कस्टडी रिमांड के तहत 31 जुलाई 2026 को नूरी पत्नी साजिद से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर सेक्टर-9 स्थित बी-25 के अंदर गली में बने एक खंडहरनुमा झुग्गी-झोपड़ी से गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, नूरी थाना फेस-1 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित थी। उसने 23 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से उसकी कस्टडी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद संबंधित मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय नूरी पत्नी साजिद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कुल मात्रा 21 किलो 200 ग्राम है और इसकी अनुमानित बाजार कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त कानूनी धाराएं जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img