रविशंकर प्रसाद बोले- भारतीय आस्था, संस्कृति और संस्कार को अपमानित करना इंडी गठबंधन का राजनीतिक एजेंडा

रविशंकर प्रसाद बोले- भारतीय आस्था, संस्कृति और संस्कार को अपमानित करना इंडी गठबंधन का राजनीतिक एजेंडा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने डीएमके नेता द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान के मामले में इंडी गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर बड़ा हमला बोलते हुए सवाल पूछा है कि क्या भारत की पहचान को बदनाम करना इंडी गठबंधन की फितरत बन गई है। उन्होंने पूछा कि क्या भारतीय आस्था, संस्कृति और संस्कार को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उनका राजनीतिक एजेंडा है।

क्या ये अपने सहयोगी डीएमके नेता ए. राजा के बयान से सहमत हैं ?

रविशंकर प्रसाद ने डीएमके नेता ए. राजा पर अपने भाषण में अपने आपको भगवान राम का शत्रु बताने और भारत माता की जय नहीं बोलने की बात कहने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस से यह सवाल पूछा कि इन्हें बताना चाहिए कि क्या ये अपने सहयोगी डीएमके नेता ए. राजा के बयान से सहमत हैं ?

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img