Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi Elections: रवि किशन ने शाहदरा विधानसभा में जनसभा में भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल के समर्थन में की अपील

Delhi Elections: रवि किशन ने शाहदरा विधानसभा में जनसभा में भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल के समर्थन में की अपील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शाहदरा विधानसभा के झिलमिल कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की।

रवि किशन ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की व्यवस्था को पूरी तरह से खराब कर दिया है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है, जैसे उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है, वैसे ही दिल्ली में भी विकास होगा।” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में पूर्वांचल के लोग भारी संख्या में रहते हैं, लेकिन यहां की हालत बहुत खराब है।

मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।” रवि किशन ने यह भी कहा, “अरविंद केजरीवाल ने एक ओर जहां यमुना को प्रदूषित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर यूपी में 40 करोड़ लोग गंगा मैया में डुबकी लगा रहे हैं।” उन्होंने अंत में यह भी जोड़ा, “दिल्ली के लोग अब मन बना चुके हैं और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।”

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें