Ravi Kana Arrested: स्क्रैप माफिया रवि काना गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रिपोर्ट: अमर सैनी
स्क्रैप माफिया रवि काना को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आज सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी थी, माना जा रहा है कि आने वाले सोमवार को रिमांड पर सुनवाई हो सकती है. रवि काना व उसकी गर्लफ्रेंड से पुलिस ने 80 से ज्यादा सवाल पूछे. दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित था.
गैंगरेप और गैंगस्टर के मामले में फरार रवि काना दो दिन पहले ही थाईलैंड में पकड़ा गया
गैंगरेप और गैंगस्टर के मामले में फरार रवि काना दो दिन पहले ही थाईलैंड में पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी महिला मित्र के साथ दोनों को भारत डिपोर्ट किया गया और दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जनवरी में ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने रवि काना और उसके गिरोह के 15 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और उससे पहले नोएडा के थाना सेक्टर-39 में रवि काना और उसके सहयोगियों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था. लंबे समय से पुलिस को रवि काना की तलाश थी.






पाठकों की राय