Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक विवाहित व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्ष तक दुष्कर्म और शारीरिक-मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर पहले उसका विश्वास जीता और बाद में शादी का वादा किया। मामले में थाना स्तर पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए युवती ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद फेज-3 थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सेक्टर-117 स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले करीब दो वर्ष से सेक्टर-70 स्थित एक कंपनी में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कंपनी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत जंग बहादुर से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती के मुताबिक जंग बहादुर ने उस समय खुद को अविवाहित बताया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर धीरे-धीरे उससे करीब 15 लाख रुपये उधार ले लिए। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती के अनुसार इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया।

युवती के मुताबिक नवंबर 2023 में जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया। उसने इस मामले की शिकायत सेक्टर-113 थाने में की थी। युवती का कहना है कि उस समय आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए समझौता किया और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का भरोसा दिया।

पीड़िता के अनुसार फरवरी 2026 में उसने एक बार फिर आरोपी से शादी करने की बात कही, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उसने दो मार्च 2026 को पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उस समय उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद भी आरोपी पर मानसिक और शारीरिक शोषण जारी रखने का आरोप लगाया गया है।

युवती ने बताया कि 17 मार्च 2026 को आरोपी ने फिर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई। इसी दौरान पूनम नाम की एक महिला थाने पहुंची और उसने खुद को आरोपी की पत्नी बताया। इसके बाद आरोपी के दो बेटे और दो अन्य लोग भी वहां पहुंचे। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद से आरोपी पक्ष की ओर से उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। थाना स्तर पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश के बाद फेज-3 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें