Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Dog Bite Case: रानी गार्डन में पालतू कुत्ते के काटने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

Dog Bite Case:

Dog Bite Case: रानी गार्डन में पालतू कुत्ते के काटने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के थाना गीता कॉलोनी क्षेत्र स्थित रानी गार्डन इलाके में पालतू कुत्ते के काटने की घटना को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया, जो देर रात कहासुनी से बढ़कर झगड़े तक पहुंच गया। यह घटना 29 और 30 दिसंबर की मध्यरात्रि की बताई जा रही है, जब इलाके में अचानक तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजकर 03 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को डॉग बाइट की सूचना मिली थी। कॉल करने वाले की पहचान रानी गार्डन निवासी रिजवान उर्फ राजू के रूप में हुई। रिजवान ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी नीलम सिंघल के पालतू कुत्ते ने उनके नौकर सार्थक नेगी को काट लिया। इस घटना के बाद जब कुत्ते को नियंत्रण में रखने को लेकर आपत्ति जताई गई तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान नीलम सिंघल, उनकी 17 वर्षीय बेटी, रिजवान और उनकी मां आमने-सामने आ गए। आरोप है कि बहस बढ़ने पर नीलम सिंघल ने अपने कुछ परिचितों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते विवाद झगड़े में तब्दील हो गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने एक बार फिर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना गीता कॉलोनी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके पर प्राथमिक जांच की और दोनों पक्षों से पूछताछ की।

डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार 29 और 30 दिसंबर की दरमियानी रात 11 बजकर 03 मिनट पर थाना गीता कॉलोनी में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। कॉलर रिजवान उर्फ राजू, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी रानी गार्डन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली नीलम सिंघल के पालतू कुत्ते ने उसके नौकर सार्थक नेगी को काट लिया था। इसके बाद कुत्ते को नियंत्रण में रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। डीसीपी ने बताया कि नीलम सिंघल ने बाहर से अपने कई जानने वालों को भी बुला लिया था, हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नीलम सिंघल, उम्र 36 वर्ष, निवासी रानी गार्डन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि झगड़े के दौरान उन्हें, उनकी बेटी और उनके जानकार कार्तिक निवासी रूप नगर उम्र 21 वर्ष, ऋषि शर्मा निवासी एकता एन्क्लेव फरीदाबाद उम्र 24 वर्ष और आदित्य निवासी गुलाबी बाग उम्र 22 वर्ष को चोटें आई हैं।

वहीं दूसरे पक्ष से रिजवान उर्फ राजू, सार्थक नेगी उर्फ मैगी और शाहिद ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें पहले पक्ष की ओर से चोट पहुंचाई गई है। पुलिस द्वारा मौके पर की गई जांच में किसी भी पक्ष के शरीर पर स्पष्ट रूप से गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें