Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Rajesh Pilot Death: वैदपुरा में राजेश पायलट को श्रद्धांजलि, सचिन पायलट ने समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

Rajesh Pilot Death: वैदपुरा में राजेश पायलट को श्रद्धांजलि, सचिन पायलट ने समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। गौरतलब है कि 11 जून 2000 को एक सड़क दुर्घटना में राजेश पायलट का निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट देश के प्रमुख किसान नेताओं में से एक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने के कारण उन्हें एक जनप्रिय और संघर्षशील नेता के रूप में याद किया जाता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राजेश पायलट ने अपना पूरा जीवन किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने ग्रामीण भारत की समस्याओं को देश की मुख्यधारा की राजनीति में प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट की सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा की भावना आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राजेश पायलट के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में गौतम अवाना, रामकुमार तंवर, मुकेश शर्मा, रण सिंह प्रधान, महिपाल सिंह, संदीप नागर, बिंदर नागर, अरविंद नागर, नीरज लोहिया, अशोक पंडित, बबली नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें