Greater Noida: 40 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Greater Noida: 40 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के म्यू सेक्टर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में अब व्यापारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। करीब डेढ़ महीने बाद भी मामले का पूर्ण खुलासा न होने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार, म्यू सेक्टर निवासी व्यापारी रजनीश गर्ग के घर 21 अप्रैल को बड़ी चोरी की घटना हुई थी। रजनीश गर्ग इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम का संचालन करते हैं। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से लगभग तीन लाख रुपये नकद और करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और मामले की जांच शुरू की गई थी।

व्यापारियों का आरोप है कि घटना को सवा माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। उनका कहना है कि पुलिस ने करीब एक माह पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके कब्जे से न तो चोरी की रकम बरामद हुई और न ही जेवरात बरामद किए जा सके। मंगलवार को व्यापारियों का एक समूह कोतवाली पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में तेजी लाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हो रही है।व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए नकदी व जेवरात की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी समुदाय आगे आंदोलन की रणनीति भी बना सकता है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में महत्वपूर्ण प्रगति सामने आ सकती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img