Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Race Course Mosque Notice: पीएम आवास के पास स्थित ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को 6 दिन में खाली करने का नोटिस, बिजली-पानी की सप्लाई बंद

Race Course Mosque Notice: पीएम आवास के पास स्थित ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को 6 दिन में खाली करने का नोटिस, बिजली-पानी की सप्लाई बंद

नई दिल्ली के लुटियंस जोन में प्रधानमंत्री आवास के ठीक समीप स्थित आजादी से पहले की ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद के संबंध में प्रशासनिक और विधिक विवाद चरम पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा जारी बेदखली नोटिस के तहत मस्जिद प्रबंधन को छह दिन के भीतर पूरा परिसर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस नोटिस के तामील होने के साथ ही प्रशासन की ओर से मस्जिद और उससे जुड़ी संपत्तियों की बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह से काट दी है, जिसकी वजह से मस्जिद में नियमित नमाज अदायगी और धार्मिक गतिविधियों पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष है कि यह संपूर्ण भूमि भारत सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय के स्वामित्व में आती है और अदालत के आदेशों के अनुपालन में पूरे क्षेत्र से अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्रवाई की जद में रेस कोर्स रोड के आसपास बसी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले करीब 700 परिवार भी आ रहे हैं, जिन्हें जगह खाली करने के नोटिस दिए गए हैं और पात्र लोगों को वैकल्पिक पुनर्वास उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है। हालांकि, मस्जिद की बिजली और पानी की लाइनें अचानक काटे जाने से मुस्लिम संगठनों, वक्फ बोर्ड और स्थानीय नमाजियों में गहरा रोष फैल गया है।

मस्जिद के इमाम मौलाना हारून राही और दिल्ली वक्फ बोर्ड ने इस कार्रवाई का जोरदार विरोध करते हुए स्पष्ट किया है कि रेस कोर्स मस्जिद एनडीएमसी की आधिकारिक हेरिटेज सूची में ‘ग्रेड-2’ धरोहर के रूप में दर्ज है। वक्फ बोर्ड के मुताबिक, वर्ष 1977 की दिल्ली गजट अधिसूचना के तहत यह मस्जिद और इससे लगा कब्रिस्तान आधिकारिक वक्फ संपत्ति के रूप में अधिसूचित हैं, जिसका सरकारी रिकॉर्ड मौजूद है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर ऐतिहासिक दस्तावेजों की जांच करने और बुनियादी सुविधाएं तुरंत बहाल करने की मांग उठाई है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें