Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Punjab Kesari Case: पंजाब केसरी अखबार पर आम आदमी पार्टी का दमन, मीडिया स्वतंत्रता पर हमला

Punjab Kesari Case: पंजाब केसरी अखबार पर आम आदमी पार्टी का दमन, मीडिया स्वतंत्रता पर हमला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पंजाब केसरी अखबार पर की गई दमन की कार्यवाही भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का दमन करने का प्रयास किया है, जिसे यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कड़ा विरोध किया।

शाहदरा चौक पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के पुतला दहन कार्यक्रम में गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब केसरी, हिंद समाचार समूह बलिदानियां और स्वतंत्रता सेनानियों की छत्रछाया में चलने वाला प्रतिष्ठित मीडिया समूह है। इसके संस्थापक लाला जगत नारायण ने इमरजेंसी के काले दिनों में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। जब प्रधानमंत्री ने प्रेस का गला घोंटने का प्रयास किया, तब लाला जगत नारायण ने बिजली काटे जाने के बावजूद ट्रैक्टर से समाचार पत्र छापकर वितरण किया।

गोयल ने आगे कहा कि पंजाब में आतंकवाद के कठिन दौर में भी पंजाब केसरी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कलम रूपी तलवार को मजबूती से पकड़े रखा। संस्थापक के सुपुत्र श्री रमेश चन्द्र ने भी आतंकवाद के सामने नहीं झुककर अपना बलिदान दिया। ऐसे परिवार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की मान सरकार और केजरीवाल द्वारा की गई धमकियां और एफआईआर दर्ज करवाना मीडिया पर हमला है। गोयल ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का षड़यंत्र बताया।

गोयल ने राष्ट्रपति से मांग की कि पंजाब में ऐसे बेहुदा और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाली सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनाने के लिए कनाडा में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू और आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से समर्थन प्राप्त किया और इसके लिए करोड़ों डॉलर लिए। गोयल ने कहा कि पंजाब केसरी परिवार पर हमला सिर्फ मीडिया का नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला है, जिसे पंजाब और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें