Property Fraud: आवासीय प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

Property Fraud: आवासीय प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

नोएडा में आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर दनकौर थाना पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-33 निवासी चिकित्सक डॉ. रवनीत गुलशन ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में वह दनकौर क्षेत्र में आवासीय प्लॉट खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुंजखेड़ा गांव निवासी दिनेश, संजय और बल्लूखेड़ा निवासी ओमदत्त से हुई।

आरोप है कि ओमदत्त ने दावा किया कि उसकी जमीन का अधिग्रहण हुआ है और प्राधिकरण की ओर से उसे 220 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट मिलने वाला है। तीनों आरोपियों ने इसी आधार पर उन्हें भरोसे में लेकर 22 लाख रुपये ले लिए तथा एग्रीमेंट और वसीयत भी तैयार कराई।

शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2019 में जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपियों ने कोविड महामारी का हवाला देकर प्रक्रिया टाल दी। इसके बाद कई वर्षों तक लगातार बहाने बनाए जाते रहे।

वर्ष 2024 से शिकायतकर्ता ने या तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराने अथवा रकम वापस करने की मांग की, लेकिन आरोप है कि आरोपी उन्हें धमकाने लगे। अप्रैल 2026 में उन्होंने स्थानीय पुलिस आयुक्त से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद अदालत की शरण लेने पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img