प्रॉपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी कर प्लॉट का बैनामा कराया

अमर सैनी

नोएडा। प्रॉपर्टी डीलर ने बिरौंडा गांव निवासी मां-बेटे से धोखाधड़ी कर एक प्लॉट का सौदा तय कर दूसरे प्लॉट की भी रजिस्ट्री करवा ली। आरोपियों ने भुगतान भी नहीं किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो प्रॉपर्टी डीलर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बिरौंडा गांव निवासी मनोज कुमार ने न्यायालय में याचिका दायर की थी कि प्राधिकरण ने उनकी जमीन का अधिग्रहण किया था। इसकी एवज में उन्हें छह आबादी के दो प्लॉट आवंटित किए गए। इनमें से एक प्लॉट सेनी गांव में था। दोनों प्लॉट मनोज और उनकी मां कृष्णा देवी के नाम आवंटित थे। उन्होंने करीब एक साल पहले सैनी गांव स्थित अपने प्लॉट को बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर विनीत भाटी और वाशू मित्तल से संपर्क किया। दोनों ने दिल्ली निवासी महिला को प्लॉट दिलवाने का सौदा तय करवा दिया। दनकौर स्थित प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में यह डील हुई।

मनोज कुमार का आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन प्रॉपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी कर उनके दूसरे प्लॉट की भी रजिस्ट्री करवा ली। उन्हें और उनकी मां को इस बात की भनक तक भी नहीं लगी। प्लॉट का उन्हें कोई पैसा भी नहीं मिला, जबकि रजिस्ट्री में पैसा देना दर्शाया गया। काफी दिन बाद मनोज को पता चला कि उनके दूसरे प्लॉट का बैनामा कर लिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब दनकौर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रॉपर्टी डीलर विनीत, वाशू और प्लॉट खरीदने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hot this week

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img