25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए प्राइवेट व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए प्राइवेट व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर 2024 – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत आज पटियाला जिले के पातड़ां कस्बे के एक प्राइवेट व्यक्ति, अजैब सिंह को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पातड़ां कस्बे के निवासी गोपी चंदर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर कहा कि वह पातड़ां कस्बे में नूरमहल नामक होटल चला रहा है। उसने बताया कि होटल को सुचारू रूप से चलाने के लिए आरोपी और उसके साथी सिकंदर सिंह, जो पातड़ां के पास दुगाल गांव का निवासी है, ने डीएसपी पातड़ां के नाम पर उससे 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी अजैब सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस केस की आगे की जांच जारी है

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img