Noida Crime: नोएडा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 14 वाहन बरामद

नोएडा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 14 वाहन बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 मोटरसाइकिल और एक टीवीएस मोपेड बरामद की गई है। आरोपी नोएडा और दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर एनसीआर क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह 6 महीनों से सक्रिय था और अब तक लाखों रुपये की कमाई कर चुका है। इस गैंग में शामिल इनका एक और साथी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। ये बदमाश लगातार शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। इस गैंग को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश सिंह, हरिमोहन और सुमित नारायण उर्फ बबलू के रूप में हुई है।

ये तीनों चोरी की बाइक को एक जगह पर इकट्ठा करते थे और फिर उसे बेचते थे। इस गैंग में सुमित नारायण उर्फ बबलू पहली बार चोरी करने आया था और पकड़ा गया। आकाश सिंह और हरिमोहन अपने तीसरे साथी अजय के साथ मिलकर नोएडा और दिल्ली से काफी संख्या में बाइक चोरी कर चुके हैं। इसको इन्होंने नोएडा और दिल्ली से बाहर ले जाकर बेचा है। गैंग के फरार अभियुक्त अजय की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img