Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Prime Minister Remark Case: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर केस दर्ज

Prime Minister Remark Case: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर केस दर्ज

नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कैमरे पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला एक्सप्रेसवे थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोट्स जिंग सोसाइटी में रहती है। घटना के बाद से युवती और उसके परिजन घर पर नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उनके अनुसार, 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कथित अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि टिप्पणी के जरिए प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी जानबूझकर लोक शांति को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में युवती की पहचान रुचिका सिंह के रूप में की गई है, जो सेक्टर-168 स्थित लोट्स जिंग सोसाइटी में रहती है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि मामला दिल्ली में हुई घटना से संबंधित है, इसलिए मुकदमे को आगे की विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रुचिका सिंह मूल रूप से फरीदाबाद के ऊंचागांव की रहने वाली है और नोएडा में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। बताया गया है कि उसने इसी वर्ष जनवरी में सेक्टर-168 में फ्लैट खरीदा था। घटना के बाद से पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। अब मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी और उपलब्ध वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें