Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

विधान सभा कार्यवाही का डाटा लोक सभा की तर्ज पर एआई बेस करने की तैयारी

विधान सभा कार्यवाही का डाटा
विधान सभा कार्यवाही का डाटा लोक सभा की तर्ज पर एआई बेस करने की तैयारी

विधान सभा कार्यवाही का डाटा लोक सभा की तर्ज पर एआई बेस करने की तैयारी

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण तलाश रहे संभावना, अधिकारियों के साथ देखी डिजीटलाइजेशन पर प्रस्तुति

चंडीगढ़, 15 जनवरी

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लोक सभा की तर्ज पर हरियाणा विधान सभा के वीडियो रिकॉर्ड के डिजीटलाइजेशन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। यह डिजीटलाइनेशन एआई पर आधारित होगा, जिससे किसी भी विषय या विधायक से संबंधित वीडियो क्लिप बहुत आसानी से ढूंढ़ी जा सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को इसको लेकर विधान सभा के अधिकारियों व नेवा टीम के साथ बैठक की। बैठक में एक निजी एआई कंपनी के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने एआई डाटा बेस आधारित वीडियो पर प्रेजेंटेशन भी दी।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा अधिकारियों को नई व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई व्यवस्था वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जानी चाहिए। विधान सभा सत्रों की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा डिबेट्स की एआई के माध्यम से डिजीटल होगी तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। विधायक अपने व पूर्ववर्ती विधायकों के अलग-अलग विषयों पर विचार सुन सकेंगे। ऐसा करने से विधायी कामकाज पर शोध करने वाले शोधार्थियों की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। कल्याण ने कहा कि विधान सभा सीधे तौर पर जनता के लिए जिम्मेदार है। इसलिए हर तथ्य जनता की पहुंच में रहना चाहिए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें