अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब आखिरी सांसे ले रही है : अनिल विज

अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब आखिरी सांसे ले रही है : अनिल विज*

चंडीगढ़, 15 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मनी लाड्रिंग मामले में संलिप्तता के लिए ईडी द्वारा केस चलाने की इजाजत देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “केजरीवाल पर केस चलेगा तो जो सच्चाई है वह लोगों के सामने भी आएगी”।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब आखिरी सांसे ले रही है। उनके मुरझाए व लटके चेहरे इसका साफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुश्ती में पहलवान नीचे गिरा होने के बावजूद कहता है कि मैं ही जीतूंगा, मगर जो गिर चुका होता है वह गिरता ही है।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के नए भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखने पर उपजे विवाद पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री रहते हुए भी कांग्रेस ने काम नहीं करने दिया। उनकी सारी शक्तियों, स्वतंत्रता व बुद्धिमता पर इन्होंने अंकुश लगाकर रखा। ऐसे में इनसे किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

खनौरी बार्डर पर हरियाणा में किसानों के भूख हड़ताल पर बैठने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार इस पर पूरी निगाह रखे हुए है और हमारे मुख्यमंत्री इस विषय पर ध्यान दे रहे है और जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img