राज्य

Prayagraj: नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक से नगदी और प्रतिबंधित सामान बरामद

Prayagraj: नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक से नगदी और प्रतिबंधित सामान बरामद

Related Articles

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद एक बार फिर सुर्खियों में है। नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली की बैरक से नगदी और प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेलर, चीफ वार्डन, डिप्टी जेलर और एक जेल वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अली अहमद से मिलने एक वकील जेल पहुंचा था। इसी दौरान अली ने अपने पास मौजूद 1100 रुपये निकालकर जेल वार्डन को सौंप दिए। यह पूरा घटनाक्रम जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जांच के दौरान अली की बैरक से नगदी के अलावा कई प्रतिबंधित वस्तुएं भी बरामद की गईं।

इस गंभीर चूक पर जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। नैनी जेल के जेलर और चीफ वार्डन को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही डिप्टी जेलर और संबंधित जेल वार्डन को भी निलंबन की कार्रवाई झेलनी पड़ी है। डीजी जेल ने मामले की जांच की जिम्मेदारी डीआईजी जेल को सौंपी है, जो अब पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अली अहमद वर्ष 2022 से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर में है। जेल में नगदी और प्रतिबंधित सामान मिलना न सिर्फ सुरक्षा में भारी चूक है, बल्कि यह जेल में जारी अंदरूनी मिलीभगत की ओर भी इशारा करता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button