Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

प्रत्येक जिले से 15 बॉक्सर हर भार वर्ग में लेंगे हिस्सा

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आरईसी ओपन टैंलेंट हंट-1 प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त से होने जा रहा है।
प्रत्येक जिले से 15 बॉक्सर हर भार वर्ग में लेंगे हिस्सा

अमर सैनी

नोएडा।बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आरईसी ओपन टैंलेंट हंट-1 प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त से होने जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर, एलीट व यूथ वर्ग में बालक व बालिका दोनों के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। इसमें जूनियर बालक व बालिका वर्ग में 13 भार वर्ग कैटेगरी, सब-जूनियर में 14 भार वर्ग कैटेगरी, एलीट में 12 भार वर्ग कैटेगरी और यूथ में 10 भार वर्ग कैटेगरी में मुकाबले खेले जाएगे। प्रत्येक जिले से 15 खिलाड़ी हर भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आईडी प्रुफ लेकर आना अनिवार्य है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *