प्रदेश से सबसे ज्यादा निर्यात करने में जिला अव्वल

अमर सैनी

नोएडा। जिले में निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में प्रदेश से सबसे ज्यादा निर्यात करने में जिला अव्वल है। यहां से सबसे ज्यादा ऑटो पार्ट्स और कपड़े का निर्यात हुआ। इस मामले में बुलंदशहर दूसरे और गाजियाबाद तीसरे नंबर पर है। इस सूची में मुरादाबाद, बाराबंकी और कानपुर नगर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं।

गौतमबुद्ध नगर में वर्ष 2022-23 में 67 हजार 6 सौ 32 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। वहीं, वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष की तुलना में 21 फीसदी ज्यादा 81 हजार सात सौ 89 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 14 हजार एक सौ 57 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निर्यात हुआ। इसकी बदौलत जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। बुलंदशहर जिले ने निर्यात में भी बड़ी छलांग लगाई है। यहां निर्यात में 91 फीसदी का उछाल आया है। बुलंदशहर में वर्ष 2023-24 में 30 हजार 74 करोड़ रुपये तक का निर्यात हुआ, जबकि वर्ष 2022-23 में 11 सौ 62 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। पिछले दो वर्षों की तुलना में वर्ष 2023-24 में 14 सौ 61 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निर्यात हुआ। गाजियाबाद जिले में एक हजार 55 करोड़ का अतिरिक्त कारोबार हुआ है। वर्ष 2022-23 में गाजियाबाद जिले में 11 हजार सात सौ 59 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। वहीं, वर्ष 2023-24 में 12 हजार आठ सौ 14 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा निर्यात शहर के उद्यमी सबसे ज्यादा निर्यात यूरोप के देशों में करते हैं। इसमें इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, हंगरी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, डेनमार्क, फिनलैंड, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया और स्वीडन आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में भी होता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img