प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को दीप जलाकर किया नमन

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 82 के पॉकेट 7 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में पॉकेट वासियों ने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को दीप जलाकर नमन किया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए।

इस अवसर पर बोलते हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कृतज्ञ राष्ट्र अपने वीर शहीदों के नाम दीप जलाकर उनको याद कर रहा है। स्वतंत्रता की खातिर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। उन सैनिकों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने देश की सरहद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। देश की सेना वन्दनीय है जिनके कारण हम सभी सुरक्षित हैं। इस अवसर पर रवि राघव, रमेश चंद्र शर्मा, सुशील पाल, सुभाष शर्मा, देवमणि शुक्ला, हरी सिंह, नवल मिश्रा, अंगद तोमर, दिनेश पाठक, राजेश पाठक, प्रकाश जोशी, धीरज कन्याल , बॉबी चौहान, अनूप शर्मा, देव बिष्ट,अभय पांडेय सहित कई पॉकेट वासी मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img