Power Theft: नोएडा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लोग पकड़े गए; 31.33 किलोवाट से अधिक की चोरी पकड़ी

Power Theft: नोएडा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लोग पकड़े गए; 31.33 किलोवाट से अधिक की चोरी पकड़ी

नोएडा। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। प्रवर्तन दल की टीम ने सादुल्लापुर और जहांगीरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 31.33 किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी। सभी आरोपियों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट एक्ट के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना और अभियान के तहत प्रवर्तन दल की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। इटेहरा उपकेंद्र और पतवारी क्षेत्र में जांच के दौरान छह लोग अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए।

टीम ने मौके पर बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अवैध कनेक्शनों और बिजली चोरी के तरीकों की जांच की। जांच में कुल 31.33 किलोवाट से अधिक बिजली चोरी का मामला सामने आया। इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र जहांगीरपुर क्षेत्र में भी प्रवर्तन दल ने छापेमारी की। यहां भी बिजली चोरी के मामले सामने आए। विद्युत निगम ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं बिजली चोरी हो रही है तो इसकी सूचना विद्युत निगम के ‘बिजली मित्र’ पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img