Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Power News: क्यूआर कोड से दुरुस्त हो सकेंगी मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी

Power News: क्यूआर कोड से दुरुस्त हो सकेंगी मोबाइल नंबर और ई-मेल आईड

नोएडा: बिजली उपभोक्ताओं को अब मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराने के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्युत निगम ने बिजली बिल पर दो क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की है, जिनकी मदद से उपभोक्ता घर बैठे अपनी संपर्क जानकारी अपडेट और सत्यापित कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ जिले के चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।

बिजली बिल के अंतिम हिस्से में दिए गए पहले क्यूआर कोड को स्कैन करने पर उपभोक्ता का कनेक्शन विवरण खुल जाएगा। कनेक्शन नंबर दर्ज करने के बाद उपभोक्ता मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कर सकेंगे। जानकारी अपडेट करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही बदलाव मान्य होगा।

दूसरा क्यूआर कोड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के सत्यापन के लिए जारी किया गया है। इसे स्कैन करने के बाद उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी दर्ज करेंगे, जिसके बाद ओटीपी के जरिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी।

विद्युत निगम का कहना है कि इस ऑनलाइन सुविधा से उपभोक्ताओं का समय बचेगा और उन्हें बिजली उपकेंद्र या हेल्प डेस्क पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें