Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामदPizza Shop Owner Kidnapping: बिसरख में पिज्जा दुकानदार अमित कुमार के दोबारा संदिग्ध अपहरण से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र गुड्डू पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़े का आरोप

ग्रेटर नोएडा में एक विवादित प्रॉपर्टी डील मामले में फ़र्जीवाड़े के आरोप में पूर्व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
ग्रेटर नोएडा में एक विवादित प्रॉपर्टी डील मामले में फ़र्जीवाड़े के आरोप में पूर्व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक विवादित प्रॉपर्टी डील मामले में फ़र्जीवाड़े के आरोप में पूर्व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर गामा-1 निवासी राजेंद्र नागर ने आरोप लगाया है कि गुड्डू ने एक मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्जी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) बनवाकर उनसे 10 लाख रुपये की रकम लेकर प्लॉट बेच दिया।

आरोप है कि जनवरी 2016 में गुड्डू ने नागर को 60 वर्ग मीटर के एक आवासीय प्लॉट को 10 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया था। नागर का आरोप है कि गुड्डू ने उन्हें सारे दस्तावेज दिखाए और बताया कि यह प्लॉट उसी का है। नागर ने पूरी रकम गुड्डू के खाते में डाल दी और प्लॉट की जीपीए करा ली। बाद में नागर की पत्नी ने उस प्लॉट को किसी और को बेच दिया।
लगभग 6 साल बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से पत्र आया कि वह प्लॉट गुड्डू का नहीं था। इसके बाद गुड्डू ने नागर से और पैसे की मांग की। जब नागर ने इनकार कर दिया तो गुड्डू उनके घर आया और धमकी देने लगा। राजेंद्र नागर की शिकायत पर न्यायालय ने गुड्डू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने और जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *