उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी के वाहन बरामद

Hapur News : (शाहरुख़ खान) गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे/निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के आसपास के जिलों से चोरी की गई 5 बाइक व एक बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, जिले के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गढ़ पुलिस दौताई नहर पुल पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह NCR क्षेत्र के जिलों में रैकी कर मौका पाकर आरोपी वाहनों को चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपियों ने अपना नाम कुलदीप कुमार और जैद बताया है।

ये हुआ बरामद
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बुलन्दशहर में चोरी के कारीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है और इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों/राज्यों से जानकारी की जा रही हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक व एक बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img