PM YASASVI: पीएम-यशस्वी योजना से ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी छात्रों को मिलेगा शिक्षा का मजबूत सहारा

PM YASASVI: पीएम-यशस्वी योजना से ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी छात्रों को मिलेगा शिक्षा का मजबूत सहारा

नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री यशस्वी (PM-YASASVI) योजना के तहत छात्रवृत्ति सहायता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस योजना के माध्यम से ओबीसी, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) तथा विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए बताया कि पीएम-यशस्वी अम्ब्रेला योजना का उद्देश्य आर्थिक बाधाओं को कम करना और पात्र छात्रों को शिक्षा बीच में छोड़ने से बचाना है। योजना के तहत चार प्रमुख छात्रवृत्ति कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ताकि छात्रों को स्कूल से लेकर कॉलेज तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

सरकार का कहना है कि शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए पिछड़े वर्गों के छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मंत्रालय के अनुसार इस योजना से लाखों छात्रों को लाभ मिल रहा है और भविष्य में भी इसका दायरा बढ़ाने पर काम किया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य छात्र केवल आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई से वंचित न रह जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img