Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: दिल्ली चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी, बोले- हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं

Delhi Elections: दिल्ली चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी, बोले- हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, “अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है—’आप दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे।’ पूरी दिल्ली आज कह रही है—5 फरवरी आएगी, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल चुनावी रैलियों में जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और फ्री योजनाओं को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “केजरीवाल कहते हैं कि अगर दिल्ली में बीजेपी आई तो फ्री की योजनाएं बंद कर देगी, लेकिन हम योजनाओं को बंद करने वालों में से नहीं हैं।”

दिल्ली को लेकर आप सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा, “आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। यह सिर्फ हरियाणा नहीं, बल्कि पूरे भारत और हमारे संस्कारों का अपमान है। हमारे देश में पानी पिलाना धर्म माना जाता है, और ऐसे ओछे बयान देने वालों को दिल्ली इस बार सबक सिखाएगी। इन ‘आप-दा’ वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।”

पीएम मोदी के इस बयान के बाद जनसभा में बीजेपी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली को अब “झूठ की राजनीति” से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें