Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

PKL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से प्रो कबड्डी में मचा धमाल, जानिए पूरा शेड्यूल

PKL 2025
PKL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से प्रो कबड्डी में मचा धमाल, जानिए पूरा शेड्यूल

PKL 2025 की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे आगाज। तेलुगु टाइटंस बनाम तमिल थलाइवाज पहला मैच, जानें पूरा शेड्यूल।

PKL 2025: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री

प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) के 12वें सीजन की शुरुआत 29 अगस्त, नेशनल स्पोर्ट्स डे पर होने जा रही है। इस बार का आगाज बेहद खास होगा क्योंकि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryawanshi), जिन्होंने हाल ही में IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था, अब प्रो कबड्डी में भी कदम रखने जा रहे हैं।

PKL 2025: प्रो कबड्डी में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, हो गया बड़ा कमाल | PKL 2025 Vaibhav Suryavanshi Enters Pro Kabaddi Rajiv Gandhi Indoor Stadium in Visakhapatnam

IPL से लेकर प्रो कबड्डी तक का सफर

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में तूफानी शतक जमाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। अब उन्हें प्रो कबड्डी लीग 2025 के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल किया गया है।

कौन करेंगे PKL 2025 का आगाज?

लीग के 12वें सीजन का उद्घाटन बैडमिंटन लीजेंड पुलेला गोपीचंद, हॉकी स्टार धनराज पिल्लै, कबड्डी सुपरस्टार प्रदीप नरवाल और वैभव सूर्यवंशी मिलकर करेंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने जड़े 3 छक्के, फिर तीन खिलाड़ियों ने दबोचा, PKL 2025 में भारतीय स्टार की धूम- VIDEO | Vaibhav Suryavanshi hits sixes and plays Kabaddi in Pro Kabaddi League new season ...

वैभव ने इस मौके पर कहा:
“नेशनल स्पोर्ट्स डे हमें याद दिलाता है कि खेल सभी को जोड़ते हैं। मैं राजस्थान रॉयल्स और अब प्रो कबड्डी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”

PKL 2025 में क्या है नया?

  • पहली बार टाईब्रेकर सिस्टम, यानी हर मैच का नतीजा निकलेगा।

  • प्ले-इन स्टेज जोड़ा गया है।

  • टॉप-2 टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी।

  • तीसरी और चौथी टीम मिनी क्वालिफायर में भिड़ेंगी।

  • पांचवीं से आठवीं टीम प्ले-इन में मौका पाएंगी।

किन शहरों में होंगे मैच?

  • विशाखापत्तनम (ओपनिंग सेरेमनी + लीग मैच)

  • जयपुर

  • चेन्नई

  • दिल्ली (यहां एक दिन में तीन मैच होंगे)

कब होंगे मैच?

  • विशाखापत्तनम, जयपुर और चेन्नई:

    • पहला मैच – रात 8:00 बजे

    • दूसरा मैच – रात 9:00 बजे

  • दिल्ली:

    • एक दिन में 3 मुकाबले खेले जाएंगे।

 प्रो कबड्डी लीग 2025 का पहला मैच तेलुगु टाइटंस बनाम तमिल थलाइवाज होगा।

लाइव कहां देखें?

  • Star Sports Network – टीवी पर लाइव टेलीकास्ट

  • Jio Hotstar – मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

पिछला विजेता

याद दिला दें कि PKL 2024 का खिताब हरियाणा स्टीलर्स ने जीता था।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें