Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Allu Arjun की दादी का 94 वर्ष की उम्र में निधन, राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

Allu Arjun
Allu Arjun की दादी का 94 वर्ष की उम्र में निधन, राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

Allu Arjun की दादी और Allu Ramalingaiah की पत्नी का 94 साल में निधन। राम चरण ने ‘पेद्दी’ की शूटिंग रोकी, परिवार में शोक की लहर।

Allu Arjun की दादी का निधन

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दादी और दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया (Allu Ramalingaiah) की पत्नी अल्लू कनकारत्नम (Allu Kanakaratnam) का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 94 साल थी।

पिछले कुछ समय से बीमार थीं

सूत्रों के अनुसार, अल्लू कनकारत्नम पिछले कुछ समय से उम्र-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इस खबर के सामने आते ही Allu Arjun  परिवार और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

Allu Arjun Grandmother Last Rites Attend By Ram Charan And Other South Celebs - Amar Ujala Hindi News Live - Allu Arjun:अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई

जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट (Kokapet) में किया जाएगा।

राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दादी के निधन की खबर मिलते ही उनके पोते और सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) ने मैसूर में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी (Peddi)’ की शूटिंग तुरंत रोक दी है।

राम चरण के हैदराबाद पहुंचने की संभावना है। वहीं, अल्लू अर्जुन, जो इस समय मुंबई में निर्देशक एटली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, वह भी जल्द ही हैदराबाद रवाना होंगे।

Allu Kanakaratnam Death: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का हुआ निधन, राम चरण ने रद्द की 'पेद्दी' की शूटिंग

चिरंजीवी निभा रहे ज़िम्मेदारी

इस दुखद समय में मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) अल्लू अरविंद के हैदराबाद स्थित आवास पर औपचारिकताओं की देखरेख कर रहे हैं।

Allu Arjun कनकारत्नम के निधन ने न सिर्फ अल्लू परिवार, बल्कि पूरी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को गहरे दुख में डाल दिया है। फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें