Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

फेमस यूट्यूबर को पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यूट्यूबर अविनाश राजपूत और उसक साथियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट के अंत में अविनाश राजपूत पूरी घटना के बारे में बताने के बाद कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूट्यूबर अविनाश राजपूत ने बताया कि वह नोएडा में अपनी बहन के यहां गए थे। इस दौरान गौर सिटी मॉल पहुंचे। वहां करीब एक दर्जन से अधिक युवकों ने उन पर और उनके साथियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके एक साथी का सिर फोड़ दिया और उन्हें जमकर पीटा। घटना के बाद बाद आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। वह अपने साथियों के साथ किसी तरह वहां से बचकर निकले।

वीडियो के जरिए लगाई कार्रवाई गुहार
अविनश राजपूत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अविनाश आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अविनाश ने कहा कि वह एक भोजपूरी कलाकार हैं और हर धर्म व जाति की इज्जत करते हैं। पता नहीं क्यों उन पर और उनके साथियों पर हमला किया गया। बस वो अब इस मामले में कार्रवाई चाहते हैं।

पुलिस ने लिया एक्शन
थाना बिसरख पुलिस ने इस मामले में यूट्यूबर और उनके साथियों के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशन, मुकेश, राहुल और विनीत के रूप में हुई है। चारों आरोपी सर्फाबाद गांव के रहने वाले हैं और एक विशेष जाति से हैं। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर द्वारा जाति पर अभद्र टिप्पणी करने पर उनके साथ मारपीट की है।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला
नोएडा। जेवर के दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक ओवरलोड डंपर ने युवक को कुचल दिया। युवक डंपर के नीचे घसीटता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव निवासी कपिल सोलंकी एक कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह बुधवार देर रात वह कंपनी में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। जब वह सलारपुर अंडरपास के पास पहुंचा तो चपरगढ़ की तरफ से रेत से भरे एक ओवरलोड डंपर ने उसे कुचल दिया। इस दौरान डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *