Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

नोएडा में फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी चोरी

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में एक होटल के बाहर से फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर क्रेटा कार से पहुंचे थे। आरोपी करीब 45 सेकेंड में फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी चोरी कर फरार हो गए। फॉर्च्यूनर मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
गाजियाबाद के मसूरी निवासी लुकमान खान एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। उन्होंने पिछले महीने 8 मई को 55 लाख रुपये में फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी कार खरीदी थी। 23 मई को वह सेक्टर 122 स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्होंने रात करीब 10:45 बजे अपनी फॉर्च्यूनर लेजेंडर एसयूवी कार को होटल के गेट पर खड़ा किया था। अगले दिन 24 मई की सुबह जब वह जागे तो उनकी कार होटल के गेट से गायब थी। मौके पर एसयूवी की बैकलाइट टूटी हुई पाई गई। पीड़िता का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) तक पहुंचने के लिए बैकलाइट को तोड़ा, जो कार को नियंत्रित करता है।

सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई चोरी
एसयूवी चोरी की वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि क्रेटा कार सवार चोरों ने फॉर्च्यूनर चोरी करने के लिए करीब 1 घंटे तक रेकी की थी। इसके बाद चोर करीब 45 सेकेंड में फॉर्च्यूनर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 113 पुलिस से की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर कार चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। कार को ट्रेस करने कर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही फॉर्च्यूनर कार को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *