फेज टू में नया वाटर एटीएम शुरू हुआ

अमर सैनी

नोएडा। फेज टू में नंगला चरणदास गांव के पास सोमवार को नया वाटर एटीएम शुरू हुआ। यहां लोगों को मुफ्त में पीने का पानी मिलेगा। इसका उद्घाटन सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने किया। इस वाटर एटीएम को सीएसआर फंड के तहत शुरू किया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि शुरू किए गए वाटर एटीएम से आम लोगों को मुफ्त में स्वच्छ ठंडा पेयजल दिया जाएगा। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है। सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इस वाटर एटीएम के लगने से लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। साथ ही पानी की बोतलों का इस्तेमाल भी कम होगा, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img