Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Blast: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास तेज धमाके से दहले लोग, विस्फोट की जांच करने पहुंची NIA की टीम

रोहिणी में CRPF स्कूल के पास तेज धमाके से दहले लोग, विस्फोट की जांच करने पहुंची NIA की टीम

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में हुए धमाके से सभी लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इन सबके बीच एनएसजी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को इंवेस्टिगेट करके सैंपल इकट्ठा किए। दिल्ली विस्फोट की जांच होने से पहले ही रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एनएसजी ने पूरा स्पॉट घेर लिया और इसके सैंपल इकट्ठे किए। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंच कर सर्चिंग शुरू कर दी।

दिल्ली प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुआ धमाका में चश्मदीद गवाह ने बताया कि, “विस्फोट के समय लगा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है या बिल्डिंग गिर गई है। विस्फोट होने के बाद करीब 15 मिनट तक धुंआ बना हुआ था।” सूत्रों के मुताबिक, तेज ब्लास्ट के चलते आस-पास के घरों के कांच टूट गए। इसतना ही नहीं बल्कि, खड़ा गाड़ियों के भी शीशे चकनाचूर हो गए। अभी ब्लास्ट के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, यह भी आशंका जताई जा रही है कि सीआरपीएफ स्कूल के बार मौजूद किसी दुकान का सिलंडर फट गया हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *