Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामदPizza Shop Owner Kidnapping: बिसरख में पिज्जा दुकानदार अमित कुमार के दोबारा संदिग्ध अपहरण से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता के पिता को धमकाया

छेड़छाड़ के आरोपी पर पीड़िता और उसके पिता को धमकाने का मामला सामने आया
छेड़छाड़ के आरोपी पर पीड़िता और उसके पिता को धमकाने का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। छेड़छाड़ के आरोपी पर पीड़िता और उसके पिता को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके पिता का आरोप है कि मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय आते-जाते समय आरोपी द्वारा उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुलेसरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उनके पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि इस मुकदमे की पैरवी को लेकर उनका कोर्ट में आना-जाना रहता है। इस बीच आरोपी पिता-पुत्री को रास्ते में रोककर धमकता है। मुकदमे की पैरवी को लेकर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता और उसके पिता ने आरोपी से जान का खतरा बताया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *