पेड़ पर अजगर देखकर ग्रामीणों की निकली चीख

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में सोमवार को एक 15 फीट का लंबर अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। अजगर दिखने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने में जुट गई। वहीं, पेड़ पर चढ़े अजगर का एक वीडियो सोशल पर भी वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों की निकली चीख
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले बारिश होने के कारण अजगर दूसरी जगह यहां पहुंच गया। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने अजगर को पेड़ पर चढ़ा देखा तो उनकी चीख निकल गई। अजगर मिलने की सूचना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच थाना दनकौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 15 फीट लंबे अजगर को देखकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम अजगर को पकड़ने में कामयाब रही। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img