Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Pathik Stadium Noida: पथिक स्टेडियम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा

Pathik Stadium Noida: पथिक स्टेडियम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा

नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए सीसीटीवी संचालन और रखरखाव, साथ ही बिजली उपकेंद्र और डीजी सेट के संचालन के लिए कंपनी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

38 एकड़ में विकसित इस खेल परिसर में क्रिकेट, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, मुक्केबाजी, फुटबॉल सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं। हाल ही में यहां विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स आयोजित हुई थी, जिसमें भारत सहित 18 देशों के 160 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि परिसर में लगभग 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें भविष्य में और बढ़ाया जा सकता है। कैमरों की निगरानी 24 घंटे होगी और खराब होने पर कंपनी उन्हें दुरुस्त करेगी। इस पर 44.35 लाख रुपये खर्च होंगे।

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली उपकेंद्र और डीजी सेट का संचालन एवं रखरखाव भी कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अन्य व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने की योजना बनाई गई है।

कोट:
“उद्यान विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। आने वाले महीनों में कई प्रतियोगिताएं होने वाली हैं। स्टेडियम की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा।” – अभिषेक पाठक, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें