Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव में पप्पू यादव का प्रचार, कांग्रेस के लिए वोट की अपील

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव में पप्पू यादव का प्रचार, कांग्रेस के लिए वोट की अपील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को चुनाव प्रचार के लिए उतारा। पप्पू यादव ने गीता कॉलोनी की सफेदा बस्ती में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी गुरुचरण सिंह राजू के लिए समर्थन मांगा।

पप्पू यादव ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल सिर्फ कांग्रेस के साथ है। उन्होंने जनता से अपील की कि चुनाव के दौरान किसी के पैसे या शराब का लालच न लें। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस को जिताओगे, तो चुनाव के बाद मुझसे आकर 2 हजार रुपये लेकर जाना।” यादव ने कहा कि बिहार में उनके रूप में भाई है और दिल्ली में गुरुचरण सिंह राजू ही पूर्वांचल के सच्चे साथी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गुरुचरण सिंह राजू ने कहा कि यमुना पार क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और कृष्ण नगर विधानसभा के पूर्वांचली लोग कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस बदलाव लाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें