सुनारा गांव के पांडवों ने किया लाखामंडल भ्रमण,गंगनानी धारा किया गंगा स्नान

सुनारा गांव के पांडवों ने किया लाखामंडल भ्रमण
गंगनानी धारा किया गंगा स्नान

ग्राम पंचायत सुनारा में एक दिवसीय शराद कार्यक्रम

तिलक चंद रमोला

उत्तरकाशी /नौगांव 14 दिसंबर :नौगांव विकासखंड के सुनारा गांव में आज असवाल बंधुओं की ओर से पांडव शराद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गांव के सभी देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर सभी को अपना आशीष दिया। इसके बाद देवता के पश्वा व श्रद्धालु-भक्त बर्नीगाड़ के समीप स्नान करने के बाद लाखामंडल देव दर्शन के लिए निकले । यहां पुजा अर्चना की, सभी ग्रामीणों ने देवताओं (पांडव) से अपने परिवार की कुशलता की मनौतियां मांगीं।

लाखामंडल से लौटने के वाद पांडव पश्वाओं का गांव की महिलाओं ने धुप, पुष्प मालाओं से स्वागत कर अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना मांगी। इसके बाद सभी ईष्ट देवताओं ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। असवाल बंधू प्रताप सिंह असवाल, शिशपाल, रोबिन, रोहित, सुमित आदि का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस मौके पर, कृष्ण पश्वा अंकित रमोला, सिदूवा पश्वा मुकेश रमोला, भीम पश्वा रोहित असवाल आदि ने सभी को अपना आशीष दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img