Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार हत्या कांड का आरोपी शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर

Delhi Crime
Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार हत्या कांड का आरोपी शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर

Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार हत्या कांड का आरोपी शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में चाचा-भतीजे की हत्या करने वाले शूटर सोनू मटका को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ में एक एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया। शनिवार तड़के स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि सोनू मटका मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना पर स्पेशल सेल की टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी से सरेंडर करने को कहा। लेकिन सोनू मटका ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सोनू मटका का आपराधिक इतिहास

सोनू मटका कुख्यात हासिम बाबा गैंग का शूटर था और उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज थे। उसके सिर पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

फर्श बाजार हत्या कांड

यह घटना दिवाली की रात फर्श बाजार थाना क्षेत्र के बिहारी कॉलोनी इलाके की है, जहां बदमाशों ने 40 साल के आकाश शर्मा और उनके 16 साल के भतीजे ऋषभ शर्मा को गोली मार दी थी। घटना के समय आकाश शर्मा और ऋषभ अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे। एक युवक स्कूटी से वहां पहुंचा और आकाश शर्मा से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तभी उसके साथी ने अचानक बंदूक निकालकर आकाश पर गोली चला दी। जब ऋषभ ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी।

नाबालिग रिश्तेदार की साजिश

शुरुआती जांच में पता चला कि इस हत्याकांड को आकाश शर्मा के एक नाबालिक रिश्तेदार ने अंजाम दिया था। पैसे नहीं देने से नाराज इस नाबालिग ने शूटर सोनू मटका से संपर्क किया और आकाश शर्मा की हत्या करने के लिए उसे काम पर लगा दिया। जब भागने के दौरान ऋषभ ने शूटर को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उसे भी मार डाला।

पुलिस ने नाबालिग रिश्तेदार को तो पकड़ लिया था, लेकिन सोनू मटका फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये का इनाम रखा था। अब सोनू मटका की मौत के साथ इस मामले में एक अहम पड़ाव आया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें