Delhi Murder Case: पांडव नगर में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत में

Delhi Murder Case: पांडव नगर में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन, मयूर विहार इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन युवकों ने मिलकर 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।

डीसीपी अभिषेक धानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 08 बजकर 15 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए आचार्य निकेतन इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पांडव नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसकी पहचान पटपड़गंज निवासी अरुण राज, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।

अरुण पेशे से डिलीवरी एक्जीक्यूटिव था। पुलिस ने उसे तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक के गले और छाती पर चाकू के कई गहरे घाव थे, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि वारदात के समय तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर अरुण और उन युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से अरुण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की क्राइम टीम ने मौके का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के भागने के रास्तों और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

मृतक अरुण की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा दिनभर काम पर रहने के बाद घर आया था। रात करीब 8 बजे उसके एक दोस्त ने फोन करके उसे बाहर बुलाया। उन्होंने बताया कि दोस्त की किसी से लड़ाई हुई, वह खुद भाग गया और उनके बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मां ने कहा कि वह अपने बच्चे को इस हालत में देखने के लिए तरस गई हैं और उन्हें इंसाफ चाहिए।

वहीं मृतक के मामा कार्तिक ने कहा कि पूरी रात बीत गई, आरोपियों को पकड़े जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक परिवार को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उनका आरोप है कि अरुण को घर से बुलाकर साजिश के तहत मरवाया गया है और पुलिस को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img