Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पंचकूला की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें पंचकूलावासी :-  चंद्रमोहन

 चंद्रमोहन
पंचकूला की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें पंचकूलावासी :-  चंद्रमोहन

पंचकूला की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें पंचकूलावासी :-  चंद्रमोहन

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पंचकूला, 4 अक्टूबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने पंचकूला वासियों से 5 अक्टूबर शनिवार को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता हरियाणा की उन्नति के लिए लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बने और अपना वोट अवश्य डाले।

चंद्रमोहन ने जनता का साथ मांगते हुए कहा कि चौधरी भजन लाल की नीतियों पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीब, किसान, कमेरे तथा कर्मचारी सहित प्रत्येक वर्ग की मजबूती के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा तथा पंचकूला की तरक्की और खुशहाली के लिए कांग्रेस की नीतियों पर चलकर प्रदेश काे आगे बढ़ाने वाली सर्वश्रेष्ठ कांग्रेस ही एक विकल्प है।

पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने विश्वास दिलाया कि जनता द्वारा कांग्रेस को डाला गया एक-एक वोट पंचकूला व हरियाणा की तस्वीर और तकदीर बदलेगा।शुक्रवार को चंद्रमोहन ने पंचकूला हलके के 50 से अधिक कार्यक्रमाें में पहुंचे और ग्रामीणों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बूथ एजेंटों को बूथ का जिम्मा संभालने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने पंचकूला विस में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और कड़ी मेहनत ने पंचकूला में चुनाव प्रचार को मजबूती दी है। चंद्रमोहन ने कहा कि मतदान का दिन शनिवार परीक्षा की घड़ी है और इस परीक्षा में सफल होने में कोई कोर-कसर न छोड़े। विधानसभा के हर बूथ पर चट्टान की तरह डटे रहे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक कीमती वोट कांग्रेस के निशान पर डलवाने का काम करें। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाकर उनका मतदान करवाने में प्रशासन का सहयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में शांति बनाए रखना सबकी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर चुनाव में आपसी भाईचारा भंग नहीं होना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *