Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Accident: दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के आर-पार हुई रेलिंग, 5 घायल

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के आर-पार हुई रेलिंग, 5 घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के शांति वन के पास एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर लगे रेलिंग में जा घुसी है. रेलिंग पर लगा लोहे रॉड कार में घुस कर आरपार हो गई. इस भीषण हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.ये हादसा शांति वन से गीता कॉलोनी जाने वाले पुल पर हुआ है. सुबह तेज रफ्तार गाड़ी फुटपाथ पर लगे रेलिंग में जा घुसी. रेलिंग पर लगा लोहा कार के शीशे को तोड़कर चीरते हुए पीछे निकल गया. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा कि हादसे के वक्त कर में चार लोग सवार थे. सूचना मिलते ही नॉर्थ दिल्ली की कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कर में फंसे लोगों को किसी तरीके से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है .जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. चश्मदीदो के मुताबिक कार काफी तेज थी, कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर लगे लोहे की रेलिंग में जा घुसी. कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रेलिंग पर लगा लोहा कर के अगले हिस्से से घुसकर पीछे से निकल गया. हादसे के बाद गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर जाम भी लग गया.पुलिस के मुताबिक दिल्ली के शांतिवन इलाके में हुए कार हादसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से एक युवक का जन्मदिन मनाकर सभी लोग गुरुग्राम से लौट रहे थे. शुरुआती जांच से पता चला है कि ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने का प्रयास किया और ऐसा करते समय वाहन से नियंत्रण खो दिया. कार साइड रेलिंग से टकरा गई, जिससे गंभीर क्षति हुई. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *